दिनेशपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा जनपद में नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम मे थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19-10-2026 को दौराने चैकिग कच्ची शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी जयनगर No 1 थाना दिनेशपुर जनपद-ऊधम सिह नगर को 60 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO- 167/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करों पर भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम पता गिरफ्तार
सुरेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी जयनगर No 1 थाना दिनेशपुर जनपद-ऊधम सिह नगर
बरामदगी का विवरण
प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर 60 पाउच कच्ची शराब
पुलिस टीम
1-उ०नि० नेहा राणा
2- अ0उ0नि बलराम सिंह
3-हे०कानि० कृपाल सिंह।
4-कानि० महेन्द्र सिंह








