रुद्रपुर में फिर डंपर ने बुझाया एक घर का चिराग! बाइक सवार प्रताप कोली की दर्दनाक मौत, पीछे छूटे पत्नी और तीन बच्चे; 11सो करोड़ की रिंग रोड पर संजय ठुकराल ने उठाए सवाल कांग्रेस विधायक के अमर्यादित आचरण और मुख्यमंत्री को दी गई धमकी पर राजेश शुक्ला ने उठाए सवाल, बोले– लोकतंत्र में बैलेट की ताकत चलेगी, बुलेट की नहीं आगरा के ऐतिहासिक दलित महासम्मेलन में पूनम सेन ने दिखाई ताकत, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचीं आगरा नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा भाजपा का जनसैलाब – लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा से बनाया माहौल जिलाधिकारी ने की अमृत 2.0 के तहत जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की समीक्षा।

नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कार्रवाई
कई राज्यों से बरामद किए गए अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन


हल्द्वानी। गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक की अवधि में विभिन्न ब्रांड के 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने गुमशुदा मोबाइल फोन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को फोन बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।नक्शे देखें
नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल खोजे, 250 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
शिकायतकर्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए 250 मोबाइल फोन में ओप्पो के 58, वीवो के 45, सैमसंग के 40, रेडमी के 23, रियलमी के 19, पोको के 17, वनप्लस के 13, IQ के 8, आईफोन के 7, इनफिनिक्स के 7, मोटोरोला के 7, आईटेल के 3, टेक्नो के 2 और नोकिया का एक मोबाइल शामिल है। सभी मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। इस सराहनीय कार्य पर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम की प्रशंसा करते हुए टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मोबाइल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे

Leave a Comment

और पढ़ें