जानलेवा हमला कर युवक की जीभ काटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला कर युवक की जीभ काटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

लगातार फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने दबोचा*

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया गया था जानलेवा हमला*

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर राजू पुत्र जागन, जितेन्द्र पुत्र जागन, जितेन्द्र पुत्र बादाम सिंह, सचिन पुत्र कुंवरपाल तथा जीत पुत्र जगदीश निवासीगण रम्पुरा, थाना रुद्रपुर द्वारा राज कोली पुत्र स्वर्गीय वीरपाल निवासी रम्पुरा पर जानलेवा हमला किया गया था।

हमले के दौरान आरोपियों ने अत्यंत क्रूरता का परिचय देते हुए राज कोली की जीभ काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। फरार आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी प्राप्त किए गए। लगातार प्रयासों के क्रम में पुलिस ने पता लगाया कि घटना का मुख्य आरोपी जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

जितेन्द्र पुत्र जागन लाल

निवासी – वार्ड नम्बर 24, रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। उम्र – लगभग 32 वर्ष।

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

“ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”

*पुलिस टीम*

प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर

अनिल जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर

उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा

उपनिरीक्षक धीरज टम्टा

हेड कांस्टेबल राजकुमार

कांस्टेबल विजय दरमाल

कांस्टेबल मोहन खाती

कांस्टेबल रघुनाथ

कांस्टेबल जगदीश पाठक

कांस्टेबल पूरन सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें