ऊधम सिंह नगर की आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

ऊधम सिंह नगर की आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

ऊधम सिंह नगर की आशा वर्कर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। आशा वर्कर्स ने सरकार से अपनी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।

आशा वर्कर्स का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजात शिशुओं की सुरक्षा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई कार्यों को वे लगातार जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं।

 

इसके बावजूद आशा वर्कर्स को उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और न्यूनतम वेतन लागू किया जाए।

 

आशा वर्कर्स ने वर्ष 2021 में किए गए ₹11,500 रुपये मासिक मानदेय के प्रस्ताव को लागू करने की मांग भी उठाई है।

 

इसके साथ ही उन्होंने लंबित भुगतान का जल्द निपटारा करने, प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली राशि देने, सरकारी अस्पतालों में सम्मानजनक व्यवहार करने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

आशा वर्कर्स का कहना है कि वे स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आशा वर्कर्स की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

 

इस मौके पर उषा, नेहा

सीमा दास

शशि कुमारी

भावना देवी

विद्यावती

ममता शर्मा

गंगा गिरी

रंजना मंडल

निर्मला पाठक

अंजली बिष्ट

सुषमा सिंह

वीणा

पूजा

रेखा

ज्योति

पल्लवी

कल्पना पाल

रेखा रानी

वंदना

नीलम

शबाना

दीपा कश्यप

Leave a Comment

और पढ़ें