रात्रि में घर में घुसकर मोटर साइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चुराई हुई मो0सा0 भी 24 घंटे में बरामद

रात्रि में घर में घुसकर मोटर साइकिल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चुराई हुई मो0सा0 भी 24 घंटे में बरामद

दिनांक-03-10-2026 को थाना दिनेशपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचाननपुर निवासी राम बहादुर ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके घर में घुसकर किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर UK06S7675 को चोरी कर लिया है। घटना के सम्बंध में तत्काल थाना दिनेशपुर पर FIR नं0 159/2026 धारा-305(A) BNS पंजीकृत कर अज्ञात चोर की तलाश शुरु की गयी। मोटर साइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा थानाध्यक्ष दिनेशपुर को दिशा निर्देश निर्गत किए। जिस क्रम में चोर की तलाश व माल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा मुखबिरो का जाल फैलाकर जांच शुरू की। आज दिनाँक 04.10.2026 को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त घटना से सम्बंधित चोर चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराक में है जो ग्राम जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी को जाने वाले मार्ग के पास से निकलकर उत्तर प्रदेश को जाएगा। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और उक्त स्थान पर चेकिंग करना शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक मोटर साइकिल आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर वापस भागने के प्रयास करने लगा किंतु पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भागने का मौका न देते हुए धर दबोचा। पकड़े व्यक्ति अमित कुमार पुत्र नित्यानंद निवासी नेतानगर थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष के कब्जे से चोरी की उक्त मोटर साईकिल संख्या UK06S7675 हीरो स्प्लेण्डर प्लस रंग नीला बरामद हुई जिस पर इसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया । अभियोग में चोरी के साथ साथ नकबजनी और बरामदगी के अपराध की वृद्धि कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

अभियुक्त अमित कुमार व्यापारी पुत्र नित्यानंद व्यापारी निवासी नेतानगर थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष

 

बरामदगी का विवरण-

01 अदद मोटर साईकिल संख्या UK06S7675 हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस रंग नीला जिसका चैसिस नम्बर MBLHA10EZBHF13261 इंजन नम्बर HA10EFBHF14438

 

पुलिस टीम-

1-अ0उ0नि0 होशियार सिंह

2- कानि0 गंगा सिंह

3-कानि0 देवराज सिंह

4-कानि0 महेन्द्र सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें