दिनेशपुर पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को किया गिरफ्तार 33660 रुपए भी बरामद
(देश दुनिया की खबर)

उधम सिंह नगर। दिनेशपुर, पुलिस ने छह लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जुए के फड़ एवं आरोपियों की तलाशी में कुल 33,660 रुपये और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सुंदरपुर रोड स्थित पेंटागोन ईको ग्रीन कॉलोनी के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से तारक मलिक, प्रदीप सरकार, राजू मलिक, अनाथ सरकार, बंकिम स्वर्णकार और हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी रामबाग, अमृतनगर नंबर दो और कुंदननगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने जुए की फड़ से 27,260 रुपये और आरोपियों की तलाशी में 6,40
मामले में थाना दिनेशपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस दीपावली के दौरान जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। पुलिस टीम में एएसआई बलराम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।









