किच्छा में कोली समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह

उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नियुक्त होने के उपरांत किच्छा के वार्ड नंबर 20 स्थित पुरानी गल्ला मंडी में कोली समाज के सम्मानित लोगों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने नवीन दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री एवं किच्छा प्रभारी सुरेश कोली जी ने सभी समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने एक सामान्य बस्ती में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व एवं सम्मान प्रदान कर कार्यकर्ताओं के प्रति अपना विश्वास और सम्मान प्रदर्शित किया है। इसके लिए समस्त कोली समाज एवं क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि समस्त कोली समाज, प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और उन सभी लोगों का सम्मान है, जो समाजसेवा एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास मुझे जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मनमोहन सक्सेना, संजीव सिंह, विशाल चौहान, राकेश वाल्मीकि, धनीराम, मुकेश कोली, राजेश कोली, राजकुमार कोली, रामचंद्र कोली, राजू कोली, प्रदीप कोली, संजय कोली, महेश कोली, सुभाष कुमार, कुशल कुमार, ओमप्रकाश कोली, मुकेश कश्यप, छोटेलाल, आमना कोली, चंद्रकरण कोली, पवन कोली एवं कल्लू कोली सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








