राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा

राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आई डी  फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा

(देश दुनिया की खबर)

सभी किसान भाईयो से अनुरोध हैं कि आप सभी लोग अपनी फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री) तत्काल तैयार करा लीजिए। राज्य सरकार एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (उर्वरक सहित) का लाभ फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा, इसलिए आप तत्काल अपनी आई डी तैयार करा लीजिए। फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री) के लिए कृषि विभाग/उधान विभाग/गन्ना विभाग/मत्स्य विभाग/डेयरी विकास विभाग/ग्राम्य विकास विभाग/पंचायत राज विभाग के कर्मचारीगण दिनांक 15/04/2026 से 30/04/2026 तक आपके गाॅव/आपकी पंचायत में कैम्प करेंगे। आप फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री) जन सेवा केंद्र (सी एच सी ) के माध्यम से भी करा सकते हैं। इसी के साथ आपसे अनुरोध हैं कि आप उपरोक्त जानकारी अपने स्तर से अन्य कृषको को भी उपलब्ध कराए जिससे जनपद के अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सके। जनपद में फार्मर डिजिटल आई डी ( फार्मर रजिस्ट्री)तैयार कराने के लिए 172 कर्मचारियो को आपरेटर नियुक्त किया गया हैं। तहसील स्तर पर एक अधिकारी को नोडल नामित किया गया हैं। जनपद स्तर पर अपर जिला अधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/ मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस सम्बन्ध किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण से संपर्क कर सकते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।

Leave a Comment

और पढ़ें