ऑपरेशन प्रहार के तहत 10 लख रुपए की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

ऑपरेशन प्रहार के तहत 10 लख रुपए की चरण के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

*एसएसपी जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपित सर के आदेश के अनुपालन में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर व कोतवाली पन्तनगर पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस मय मोटर साइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर  अजय गणपति द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए  पुलिस अधीक्षक  अपराध  जितेन्द्र चौधरी व पुलिस अधीक्षक  रूद्रपुर  उत्तम सिंह नेगी के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी  ऑपरेशन सर्किल रूद्रपुर  वैभव सैनी व क्षेत्राधिकारी पन्तनगर  डी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी  मनोज रतूड़ी व प्रभारी थानाध्यक्ष पन्तनगर  नन्दन रावत  के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा पन्तनगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.06.2026 को रेलवे फाटक के आगे दाहिने तरफ सैनिक फार्म को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चैकिंग के दौरान सुमित सिंह चमयाल पुत्र  भुवन सिंह चमयाल नि0 पखोंटी थाना पाटी जिला चम्पावत व  योगेश लमगड़िया पुत्र गोपाल लमगड़िया नि0 कटना थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को रोक कर चैक करने पर सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 1 किलो 43 ग्राम अवैध चरस व योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई. उपरोक्त दोनों अभियुक्तो के  कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद  होने पर उन्हे धारा 8/20/60 NDPS ACT के अंतर्गत समय 17.40 बजे गिरफ्तार कर थाना  पन्तनगर में FIR. NO. 107/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
*अभियुक्तगणों से बरामद चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त माल नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ थाना पाटी से लाना बताया गया ।उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी* अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*बरामद चरस की अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख  रुपए है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।*

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी एएनटीएफ प्रभारी

उ0नि0 नन्दन रावत प्रभारी थानाध्यक्ष पन्तनगर
उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट एएनटीएफ रूद्रपुर
उ0नि0 हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी सिडकुल
हे0का0  हरीश बिष्ट
हे0 का0 भुवन चंद्र पांडेय एएनटीएफ
म0का0  सीपी कल्पना नेगी एएनटीएफ शामिल रहे

Leave a Comment

और पढ़ें