संतान न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकला, पति पर बेचने का भी आरोप

संतान न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकला, पति पर बेचने का भी आरोप

बरेली।थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया अरील में एक विवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ध् निमेश्वरी पुत्री राम भरोसे निवासी ग्राम चकरपुर गही ने बताया कि उसकी शादी सितंबर वर्ष 2003 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अवतारी पुत्र बेदराम निवासी ग्राम गुलड़िया अरील थाना सिरौली जिला बरेली के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थय के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कई वर्षों बाद भी संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। आरोप है कि पति अवतारी, जेठ वृद्धी प्रसाद, हरपाल पुत्रगण बेदराम तथा अन्य परिजन उसे बांझ और चरित्रहीन कहकर अपमानित करते थे। इतना ही नहीं, उस पर अवैध संबंधों के झूठे आरोप लगाकर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।

धनमेश्वरी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और घर पर अक्सर शराबियों की महफिल लगाता था। आरोप है कि पति नशे की हालत में उसके चरित्र पर सवाल उठाता था तथा अपने साथियों के सामने उसकी बेइज्जती करता था। पीडिता का कहना है कि जब उसने इस तरह के व्यवहार का विरोध 1 किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि लगभग चार माह पूर्व उसका पति उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया, जहां कुछ दिन साथ रखने के बाद कथित रूप से एक अन्य व्यक्ति को 50 हजार रुपये में सौंप दिया। धनमेश्वरी का कहना है कि वह करीब दो माह तक वहां फंसी रही। बाद में किसी तरह उसने अपने भाई को सूचना दी, जिसके बाद उसका भाई उसे छुडाकर वापस घर लाया।

विवाहिता का आरोप है कि अब उसका पति लगातार धमकियां दिलवा रहा है और कह रहा है कि वह दिल्ली से वापस क्यों आई। साथ ही उस पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं तथा कुछ लोगों को उनके पीछे लगाया गया है।

पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

(नोट- समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की पुष्टि मानी जाएगी।)

Leave a Comment

और पढ़ें