हमारी बहू को ले गया…’ 2 साल की बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भागी विवाहिता, गुस्से में ससुराल वालों ने गांव में फूंक डाला घर

हमारी बहू को ले गया…’ 2 साल की बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भागी विवाहिता, गुस्से में ससुराल वालों ने गांव में फूंक डाला घर

बरखेड़ा (पीलीभीत)। गांव में ब्राह्मण समाज की एक विवाहित को उसी गांव का आरोपित अनुसूचित जाति का युवक गुरुवार को अपने साथ ले गया। इस घटना के तीसरे दिन विवाहिता के पति व स्वजन ने आरोपित के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

पीड़ित के स्वजन को कमरे में बंद करके पीटने का आरोप लगाया।

दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने महिला को ले जाने के मामले में गुमशुदगी लिखी। वहीं, दूसरे पक्ष की प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध महिला ने बताया कि उनकी पौत्र वधु को गुरुवार रात 12 बजे गांव का नन्हेलाल भगाकर ले गया। पौत्रवधु दो वर्षीय बच्ची को छोड़कर आरोपित के साथ चली गई। इसकी शिकायत बेटे ने पुलिस से शुक्रवार को की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जबकि शनिवार को गुमशुदगी लिख दी।

इससे सभी में आक्रोश पनप गया। वहीं, दूसरे पक्ष की भगवान देवी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे गांव के ही दो लोग उसके घर पर आए। आरोपित धमकाते हुए तमंचा लहराकर गालियां देने लगे। डर के कारण हम लोग पड़ोस के घर में छिप गए, तभी आरोपितों ने हमारे घर में आग लगा दी।

वहीं, राजू लाल कोरी ने बताया कि शनिवार सुबह आरोपित पक्ष के लोग तमंचा और बंका से लैस होकर आए और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगई करने लगे। हम सब डर से घरों में दुबक गए। आरोपितों ने पड़ोसी नन्हेलाल के घर में आग लगा दी।

हम लोगों के घर के बाहर खाना बनाने वाले चूल्हे भी तोड़ दिये। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नन्हेलाल के परिवार के पवन कुमार और सोनू ने बताया कि शुक्रवार को हम लोग आम के बाग में बैठे थे, तभी आरोपित पक्ष के लोग आए और गालियां देने लगे। अपने घर में ले जाकर कमरे में बंद कर डंडों से पीटा।

फिर बाइक पर बैठाकर बरखेड़ा थाने के बाहर कागज पर कुछ लिखकर हमारे जबरन दस्तखत कराए और अंगूठा लगवाकर थाने में ले गए, जहां थोड़ी देर बैठाने के बाद वापस भेज दिया। पुलिस ने हमारी नहीं सुनी।

वहीं, दबंगों की मार से घायल पवन की हालत खराब हो गई, जिससे वह बेसुध हो गया। उसको सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। आगजनी और मारपीट की घटना के बाद से परेशान पीड़ितों ने कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है।

विवाहिता के लापता होने के मामले में गुमशुदगी लिखी गई। महिला की तलाश करने के लिए टीमों को लगाया गया। वहीं, मारपीट करने और आग लगाने वाले आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही उनको गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें