संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से कमरे में फंदे से झूलता मिला पति – पत्नी का शव क्षेत्र में फैली सनसनी
मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला लखनऊ
रायबरेली
। जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र स्थित पखरामऊ गांव में सोमवार कि शाम हड़कंप उस समय मचा जब संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित पति-पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान अभिनव कुमार और उनकी पत्नी रूपाली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक पति पत्नी दोनों धान की रोपाई का कार्य पूरा करने के बाद घर लौटे थे। कुछ समय बाद जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों के शव पंखे से फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों कि मानें तो दोनों मृतकों कि शादी कुछ ही महीने पहले सम्पन्न हुई थी।








