आयुष्मान मंदिर बंदिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

बंदिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डॉ. वीपी सिंह के आदेशानुसार आयुष्मान मंदिर बंदिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में डॉ. शैला एवं डॉ. पारुल द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं नर्सिंग ऑफिसर रीना राजवार एवं फार्मासिस्ट अनिता ने शिविर में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। शिविर में श्री संजीव और उनके सहयोगी कमल के द्वारा निशुल्क एक्स रे किया गया ।
सीएचओ किरण एवं खुशबू द्वारा मरीजों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में एएनएम ममता एवं पूजा, आशा फैसिलिटेटर सुखजिंदर कौर तथा आशा कार्यकर्ता कलावती, पनमती एवं पारुल भी उपस्थित रहीं और शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।









