अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 2026 के अंतर्गत महिला कृषक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 2026 के अंतर्गत महिला कृषक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं रेखीय विभागो के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कृषकों को प्रोत्साहित करना, उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाना तथा अन्य महिलाओं को कृषि एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री दिवेश शासनी मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर थे । इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव, डॉक्टर जितेंद्र क्वात्रा, निदेशक प्रसार, गोविंद वल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर, डॉक्टर प्रतिभा सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र काशीपुर, श्रीमती विधी उपाध्याय, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर,मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जोशी, मुख्य उधान अधिकारी श्री शतीश शर्मा, लीड वैंक अधिकारी श्रीमती अनीता, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद की विभिन्न क्षेत्रो में अच्छा कार्य कर रही प्रगतिशील महिला कृषकों को कृषि एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिला कृषकों की उपलब्धियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी ने महिला कृषकों को कृषि विभाग, मत्स्य पालन, उधान विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, ग्राम्य विकास विभाग आदि द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने और विभागीय योजनाओं के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्य कृषि अधिकारी ने महिला कृषकों को प्राकृतिक खेती, परम्परागत कृषि के साथ-साथ एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन, बागवानी, सब्जी उत्पादन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को जोड़कर महिलाये अपनी आय बढ़ा सकती हैं। कृषि विविधीकरण महिला किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक है।
कार्यक्रम में महिला कृषकों की कृषि क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी, उनके योगदान और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने तथा अन्य कृषकों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
निदेशक प्रसार ने विश्वविद्यालय द्वारा महिलाओ के लिए आयोजित किए जा प्रशिक्षण कार्यक्रमो की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे सफल महिला कृषको/महिला उधमियो ने अपने अनुभव भी शेयर किये।
डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।

Leave a Comment

और पढ़ें