श्रीलंका में आयोजित थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रूद्रपुर शहर के क्षितिज सिंह करेंगे भारत देश का प्रतिनिधित्व।

श्रीलंका में आयोजित थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रूद्रपुर शहर के क्षितिज सिंह करेंगे भारत देश का प्रतिनिधित्व।

 

“ जिले के सभी खिलाड़ियों ने कहा-

बेस्ट ऑफ लक……भारत देश के लिए पदक जीत कर लाना ”

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। डिगाना, श्रीलंका देश में 10 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रही थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जु-जित्सू खिलाड़ी क्षितिज सिंह भारत देश का प्रतिनिधित्व कर अपना दम दिखाएंगे। जिसमें रूद्रपुर शहर के क्षितिज सिंह, हल्द्वानी शहर से नव्या पांडे, श्रीपर्णा जोशी, कृष्णांजलि जोशी, रिद्धिमा नेगी, अविग्ना नेगी, नमन मेहरा, ममता उपाध्याय अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। बुधवार को जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव ऋषि पाल भारती सहित अन्य अभिभावकों द्वारा रूद्रपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षितिज सिंह सहित उत्तराखंड राज्य के अन्य जु-जित्सू खिलाड़ी अपने मनोबल एवं लगन से उक्त प्रतियोगिता में भारत देश के साथ उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे। हमारे खिलाड़ी अपनी कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम अवश्य रोशन करेंगे।

आगे जानकारी देते हुए जू–जित्सु एसोसिएशन के महासचिव व कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि भारतीय जु-जित्सू टीम आज रात्रि में भारतीय टीम के हेड कोच व जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, कोच एम.आर. शाहिद, जवान सिंह की अगुवाई में आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से डिगाना, श्रीलंका के लिए रवाना होगी। ओर आगे भारती ने बताया कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अधिकृत जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व एवं जु-जित्सू फैडरेशन लंका के सौजन्य से दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 तक डिगाना, श्रीलंका में आयोजित हो रही थर्ड साउथ एशियन जू–जित्सु चैंपियनशिप में 7 देशों के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है, जिसमें भारत देश से 68 खिलाड़ी जु–जित्सू खेल के ने–वाजा, जु–जित्सू फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डूओ–शो इवेंट्स में प्रतिभाग करेंगे। कोच भारती ने बताया कि क्षितिज सिंह ऋषि मार्शल आर्ट अकैडमी रूद्रपुर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोजाना लगभग 8 घंटों की कड़ी मेहनत करता है। एवं नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा है, व अपने खेल में सुधार करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग कराया जाता हैं। प्रतियोगिता में क्षितिज सिंह एडल्ट्स आयुवर्ग की (–85 किग्रा ) भारवर्ग की फाइटिंग ओर डूओ शो मिक्सड इवेंट्स में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर अपना दमखम दिखाएंगे । व सभी खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने अपनी शुभकानाएं देते हुए कहा बेस्ट ऑफ़ लक – भारत देश के लिए पदक जीतकर लाना।

इस अवसर पर जु–जित्सू एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट जॉनी हिराम तिग्गा, शोभा तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, जिला डीएसओ श्रीमती जानकी कार्की, अपूर्व मनोहर सिंह, श्रीमती आराधना सिंह, अंकुर कुमार, जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अध्यक्षा श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, कृष्ण साना, मुकेश यादव, सतविंदर सिंह, विजेंद्र चौधरी, शंकर सिंह बसेरा, सुखदेव सिंह, वसीम खान, अभिषेक राजपूत, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सतनाम चावला, ए.जे बटसर, श्रीमती साधना बटसर, कमल सक्सेना, सहित अनेको अभिभावकों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें