Pilibhit News: रामलीला कमेटी के चंदे को 3 की हत्या, दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोलियों, दो सगे भाई, एक पड़ोसी की मौत, एक युवक घायल

Pilibhit News: रामलीला कमेटी के चंदे को 3 की हत्या, दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोलियों, दो सगे भाई, एक पड़ोसी की मौत, एक युवक घायल

पीलीभीत में 2 सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। सोमवार रात 9:30 बजे कारोबारी भाई दूसरे गुट के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई।
दूसरे गुट के लोगों ने घर से लाठी-डंडे निकालकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई और उनके साथ गया रिश्तेदार घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर को भी गोली लग गई।

चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों कारोबारी भाइयों और राहगीर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कारोबारी भाई मोहित गुप्ता (38), अंकित गुप्ता (30) और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। घायल रिश्तेदार की पहचान रोज गुप्ता (20) के रूप में हुई है।

घटना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर #अमरिया थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद कारोबारी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कारोबारी भाइयों की मां नन्ही देवी ने रोते हुए कहा- खून के बदले खून चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें