विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुकुल अकैडमी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गुरुकुल अकैडमी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

झनकट। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल अकैडमी स्कूल, झनकट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. शैलजा पांडेय एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर विजेता पांडेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. शैलजा पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषक आहार के आवश्यक तत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली संभावित बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया।

वहीं काउंसलर विजेता पांडेय ने किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल सहित शिक्षकगण—युगल किशोर पंत, वंदना, मनजीत, साक्षी, संगम लता, अंकुर एवं वैशाली गुप्ता—तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

और पढ़ें