बीडीओ ने रास्ते के पुराने विवाद को निपटाया, पक्के खड़ंजा मार्ग का कराया

*बीडीओ ने रास्ते के पुराने विवाद को निपटाया, पक्के खड़ंजा मार्ग का कराया निर्माण*

*सलोन कोतवाली क्षेत्र के कान्हपुर गांव का पूरा मामला, ग्रामीणों कि सहमति से निकला विवाद का हल*

 

मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला लखनऊ

 

रायबरेली। जिले के सलोन खण्ड अंर्तगत ग्राम सभा कान्हपुर (ठाकुरैया) के लगभग 15 घरों के परिवार काफी दिनों तक पक्के रास्ते के सुविधा से वंचित था। गाँव के इन घरों तक जाने का मार्ग हमेशा मिट्टी, कीचड़ और गंदे पानी से भरा रहता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का आना जाना कठिन एवं असुरक्षित हो जाता था। जिस पर सलोन ब्लाक में तैनात तेजतर्रार कार्यशैली से चर्चित खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी ने पुराने रास्ते के विवाद का निपटारा करवा कर पक्के रास्ते का निर्माण करवा दिया है। जिससे ग्रामीणों में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी है। विदित हो कि पक्के रास्ते के ना होने से आहत होकर अभय प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने विभिन्न स्तरों पर शिकायतीपत्र दिया था। मामला संज्ञान में आते ही बीडीओ ने ग्रामीणों के आपसी सहमति के आधार पर पुराने रास्ते में पक्के खड़ंजा का निर्माण करवा दिया है। जिससे लगभग पंद्रह घरों को जाने जाने के लिए सुलभ रास्ता तैयार हो चुका है।*कुछ दूर खंडजा निर्माण के बाद रुका था अधूरा कार्य, अब रास्ते को लेकर कोई समस्या नहीं – बीडीओ*वहीं इस बावत खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी ने बताया कि खडंजा का निर्माण हो रहा था जो कुछ दूर जाकर आपसी असहमति के चलते रुक गया था। मौके का स्थलीय निरीक्षण किया था ग्रामीणों से वार्तालाप हुई थी। मौके पर राजस्व , पुलिस कि भी संयुक्त टीम थी अब वहां रास्ते को लेकर कोई विवाद नहीं है

Leave a Comment

और पढ़ें