*सलोन डाकघर के पोस्ट मास्टर का हरचंदपुर हुआ तबादला विदाई समारोह सम्पन्न*
मंडल ब्यूरो अनुभव शुक्ला लखनऊ

रायबरेली। उपडाकघर में सफल कार्यकाल के बाद हरचंदपुर का चार्ज मिलने पर निवर्तमान पोस्टमास्टर दिनेश चंद्रा का उपडाकघर परिसर में विदाई समारोह आयोजित हुआ ।इस दौरान स्टाफ कर्मी ने पोस्टमास्टर को फूल माला शाल पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें विदा किया गया। लगभग तीन साल तक वे सलोन डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात रहकर कार्य किया।इस मौके पर सहायक बाबू रत्नेश मिश्रा ने कहा कि पोस्टमास्टर दिनेश चंद्रा ने सलोन डाकघर में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दिया है जो मेहनत और कर्मठता को दरसाता हैं और पोस्टमास्टर ने सभी लोगो से मिलजुल कर काम किया उन्होंने कहा कि पोस्टमास्टर की जितनी प्रशंसा की जाए उनती कम है।अमान हुसैन ने कहा कि मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के सलोन उपडाकघर में तैनात पोस्टमास्टर दिनेश चंद्रा रहे जिन्होंने जनता के दिलो पर राज किया है।ऐसे व्यक्ति के विदाई समारोह में कर्मचारी व लोग भावुक रहे और उनके तीन साल के कार्यकाल में सभी कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने को मिला ।इस मौके पर राकेश, रत्नेश मिश्रा, शिव मोहन , अमित श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, अमान हुसैन, अरविंद मौर्य, राम सुमेर, जगदीश, उमेश मौर्य, बृजेश सिह, विजय , सोहन लाल, महेंद्र, जुहैद, उजेश, संदीप सैनी विष्णु आदि लोग मौजूद रहे।









